मुख्यमंत्री धामी ने आज प्रातः काल अहमदाबाद में साबरमती रिवर फ्रंट क्षेत्र का किया भ्रमण
अहमदाबाद: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने दो दिवसीय अहमदाबाद दौरे पर आज प्रातः काल साबरमती रिवर फ्रंट क्षेत्र का भ्रमण किया। सुनियोजित रुप से विकसित किया गया यह रिवर फ्रंट गुजरात के विभिन्न पर्यटन स्थलों में अपना महत्वपूर्ण स्थान रखता है। देश-विदेश से इस रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट को लगभग 20 से अधिक पुरस्कार मिले हैं।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर गुजरात के विकास पर उनके विचार सुने और उन्हें उत्तराखण्ड आने के लिए आमंत्रित भी किया।
साबरमती रिवर फ्रंट को बहुआयामी रूप से विकसित कर पर्यटन केंद्र बनाने का अभूतपूर्व कार्य प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में हुआ है। यह फ्रंट इकोलॉजी और इकॉनमी के अद्भुत समन्वय का प्रतीक है, आप सभी अपने गुजरात भ्रमण के दौरान यहाँ अवश्य पधारें।