कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ सामूहिक योग प्रदर्शन में की सहभागिता
देहरादून: कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ देहरादून में आयोजित सामूहिक योग प्रदर्शन में सहभागिता की। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि योग एक स्वस्थ जीवन जीने की कला है, जिसे अपनाने से मानव शरीर, मन और सम्पूर्ण व्यक्तित्व को लाभ प्राप्त होता है।
मंत्री सुबोध उनियाल ने आइए हम सभी योग को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएं और एक स्वस्थ, संतुलित तथा सकारात्मक जीवन की ओर अग्रसर हों। मंत्री ने कहा कि यह नीति भारत का पहला योग उद्यमिता और अनुसंधान हब बनाएगी।
