उत्तराखंड

मसूरी में अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी थार, दो घायल 

मसूरी: उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. मसूरी-देहरादून रोड पर चुनाखाला के पास एक हादसा हो गया. एक तेज रफ्तार थार वाहन पहाड़ से टकराकर पलट गई, हादसे में दो लोग घायल हो गए. घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. चश्मदीदों के अनुसार, वाहन तेज रफ्तार में था और मोड़ पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे वह सीधा पहाड़ी से जा टकराया.

बता दें कि बीते दिन भी एक थार वाहन मसूरी टिहरी बाईपास रोड आईडीएच बिल्डिंग के पास अनियंत्रित होकर पलट गई थी, जिसमें एक युवती और एक युवक घायल हो गए थे. मसूरी पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना कारण माना जा रहा है. पुलिस ने बताया कि बीआर09-एक्यू- 0018 महिंद्रा थार रोड पर पलटी हुई है. उन्होंने बताया कि जांच में पता चला है कि थार मसूरी से देहरादून की तरफ जा रही थी, जो चुनाखाला के पास अनियंत्रित होकर पहाड़ से टकराकर रोड पर ही पलट गई. वाहन में दो व्यक्ति सवार थे, जिनको मामूली चोटें आई हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *