उत्तराखंड

जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख चुनाव, शुरू हुई वोटिंग, राजनीतिक दलों ने कसी कमर

देहरादून/चमोली: उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए आज वोटिंग शुरू हो गई है. वोटिंग आज सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगी. इसके बाद 14 अगस्त को ही मतगणना की जाएगी. देर शाम तक नतीजे आने की उम्मीद भी है.

उत्तराखंड में पंचायत चुनाव अपने आखिरी चरण की ओर हैं. 12 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष और 84 ब्लॉक प्रमुख चुने जाने हैं. वोटिंग से पहले ही बीजेपी पांच जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध जीत चुकी. 17 ब्लॉक प्रमुख भी बीजेपी बना चुकी है.

चमोली में जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के साथ क्षेत्र पंचायत प्रमुख, ज्येष्ठ उप प्रमुख व कनिष्ठ उप प्रमुख पद के लिए होने वाले मतदान को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. निर्वाचन प्रक्रिया के तहत मंगलवार को नाम वापसी की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए दो-दो प्रत्याशियों की निर्वाचन प्रक्रिया 14 अगस्त को संपन्न कराई जाएगी.

उन्होंने कहा प्रमुख/उप प्रमुख क्षेत्र पंचायत अथवा अध्यक्ष/उपाध्यक्ष जिला पंचायत के मतदान में प्रतिभाग करने के लिए दस्तावेजों को लेकर आना आवश्यक है. जिससे मतदाता/सदस्य के रूप में उनकी पहचान सुनिश्चित की जा सके. साथ ही जिला पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष तथा क्षेत्र पंचायतों के प्रमुख, ज्येष्ठ उप प्रमुख तथा कनिष्ठ उप प्रमुखों के पद के निर्वाचन में मतगणना के समय उम्मीदवार/ प्रस्तावक/ अनुमोदक में से कोई एक व्यक्ति ही मतगणना हॉल में उपस्थित रह सकता है. जिला पंचायत के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष के पद पर निर्वाचन में मतदान एवं मतगणना के दौरान मोबाईल फोन/कैमरा/ कैमरायुक्त इलैक्ट्रोनिक घड़ी व पैन, कैमरायुक्त शर्ट का बटन एवं ऐसे इलैक्ट्रॉनिक सामग्री, जिससे मतपत्रों की फोटो ली जा सकती है. मतदान एवं मतगणना कक्ष/हॉल में पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *