उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” के संकल्प को साकार करने हेतु पुलिस एवं उच्चाधिकारियों के साथ की बैठक

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रातः काल शासकीय आवास पर “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” के संकल्प को साकार करने हेतु पुलिस एवं उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान प्रदेशभर में ड्रग पैडलर्स एवं माफियाओं पर कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित करने के साथ ही एंटी-नारकोटिक टास्क फोर्स को और मज़बूत करने, प्रदेशभर में रात्रिकालीन चेकिंग की संख्या बढ़ाने तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता व सख़्त जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री धामी ने बैठक में “1933” ड्रग्स फ्री हेल्पलाइन नंबर के व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर भी अधिकारियों को निर्देशित किया जिससे अधिक से अधिक लोग इस पहल से जुड़ सकें और त्वरित शिकायत दर्ज करा सकें। प्रदेश में व्यापक जन-जागरूकता एवं ड्रग्स अवेयरनेस कार्यक्रमों को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री धामी ने इसके साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश को ड्रग्स मुक्त बनाने के लिए सभी सम्बंधित विभाग स्वास्थ्य, शिक्षा, पुलिस, समाज कल्याण व युवा कल्याण की संयुक्त कार्यशाला आयोजित की जाए। नशा मुक्ति केंद्रों की संख्या बढ़ाकर उन्हें आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *