उत्तराखंड

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की चार जिलों की समीक्षा बैठक, विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियों को लेकर की चर्चा

देहरादून : मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने सचिवालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर के जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ली। इस दौरान विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की तैयारियों, BLA की नियुक्ति एवं ECI द्वारा दिए गए निर्देशों पर विस्तृत चर्चा की गई।

CEO ने सभी जनपदों को SIR की तैयारियों के दृष्टिगत 2003 की वोटर लिस्ट में शामिल मतदाताओं का वर्तमान मतदाता सूची में शत प्रतिशत मिलान के निर्देश दिए। सीईओ ने कहा कि जो मतदाता वर्तमान में दूसरे स्थानों पर शिफ्ट हो गए हैं, उनसे BLO व्यक्तिगत रुप से संपर्क कर उनकी निर्धारित कैटेगरी में मैपिंग करें। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य यह है कि मतदाताओं को SIR के समय किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि Booth Level Agents की शत प्रतिशत नियुक्ति हेतु राजनैतिक दलों के साथ पुनः बैठक की जाए। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं की सुविधा हेतु ECI-NET ऐप पर ”Book a call with BLO“ की सुविधा दी गई है,जिसके जरिए मतदाता अपने BLO के साथ कॉल बुक कर सकते हैं।

बैठक में संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चंद्रा, डिप्टी डीईओ देहरादून अभिनव शाह, डिप्टी डीईओ हरिद्वार फिंचाराम, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास, राज्य स्वीप नोडल विनय कुमार सहित देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर के जिलाधिकारी वर्चुअल रुप से शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *