उत्तराखंड

अस्पताल में भर्ती पूर्व विधायक दिवाकर भट्ट का मुख्यमंत्री धामी ने जाना हाल कुशलक्षेम

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून स्थित श्री महंत इंदिरेश हॉस्पिटल पहुँचकर उत्तराखण्ड क्रांति दल (यूकेडी) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दिवाकर भट्ट से भेंट कर उनका हाल-चाल जाना व उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

मुख्यमंत्री ने अस्पताल में चिकित्सकों से भट्ट के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की और उनके उपचार से संबंधित सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *