उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति के संबंध में की बैठक, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ की विस्तृत चर्चा

देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र में बीएलए-2 (बूथ लेवल एजेंट) की नियुक्ति के संबंध बैठक की। मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत चर्चा कर उनके सुझाव सुने। मंत्री गणेश जोशी ने कहा बीएलए मतदाता सूची के निरीक्षण से लेकर चुनावी रणनीति को बूथ स्तर तक पहुंचाने में एक अहम भूमिका निभाते हैं।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बैठक के दौरान सभी पदाधिकारियों से संगठन को ज़मीनी स्तर पर मजबूत करने तथा बूथ स्तर पर प्रभावी समन्वय बनाने की दिशा में कार्य करने का आह्वान किया। मंत्री ने कहा भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता हमारी सबसे बड़ी शक्ति हैं और मुझे पूर्ण विश्वास है कि भाजपा परिवार के सभी सदस्य पूर्ण निष्ठा के साथ बूथ लेवल पर पार्टी को मजबूत करने में एक अहम भूमिका निभाएँगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *