उत्तराखंड

उत्तराखंड के इन जिलों में बारिश और बर्फबारी की आशंका

देहरादून : उत्तराखंड के इन चार जिलों में बारिश और बर्फबारी की आशंका हैं। वहीं, मैदानी इलाकों में घना कोहरा के आसार है। इन जनपदों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि पहाड़ी जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सुबह और शाम पाला पड़ने से तापमान शून्य के आसपास दर्ज किया गया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में बारिश और बर्फबारी की आशंका जताई गई हैं। जबकि हरिद्वार और उधम सिंह नगर जैसे मैदानी इलाकों में घना कोहरा के आसार है। इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। देहरादून के मौसम की बात करे तो आसमान साफ रहने से लेकर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। राजधानी में सुबह के समय कुहासा छाए रहने की संभावना है।

बता दें कि आज यानी सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के लगभग रहने के आसार हैं। जबकि रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *