उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कंकालीतला मंदिर में किए दर्शन 

देहरादून/बीरभूम : कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कंकालीतला मंदिर में दर्शन किए। यह मंदिर देश के 51 शक्तिपीठों में से एक माना जाता है और धार्मिक एवं आध्यात्मिक दृष्टि से इसका विशेष महत्व है।

मंदिर दर्शन के दौरान मंत्री धन सिंह रावत ने मां कंकालीतला के चरणों में प्रदेश और देशवासियों की सुख-समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। मान्यता है कि इस स्थान पर माता सती के कमर (कंकाल) का हिस्सा गिरा था, जिसके कारण यह स्थल श्रद्धालुओं के बीच विशेष आस्था का केंद्र है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *