उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं 

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को पहली बार रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंचने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इसे राज्य के खेल इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस उपलब्धि से प्रदेश के खिलाड़ियों का मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ेगा तथा युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन को भी टीम की सफलता में उनके निरंतर प्रयासों और योगदान के लिए बधाई दी।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि खिलाड़ियों ने बेहतर टीमवर्क, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। राज्य सरकार खेलों को लगातार प्रोत्साहित कर रही है और खिलाड़ियों के लिए आधुनिक खेल सुविधाएं विकसित की जा रही हैं, ताकि उत्तराखंड के युवा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर सकें।
मुख्यमंत्री ने सेमीफाइनल मुकाबले के लिए टीम को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उत्तराखंड की टीम जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश करेगी और राज्य का गौरव बढ़ाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *