उत्तराखंडखेल

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने उत्तराखंड के ईष्ट देवताओं की करी पूजा-अर्चना

अल्मोड़ा : भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अपने बीच पाकर गांववालों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा और हर कोई धोनी की एक झलक पाने के साथ ही इस पल को कैमरे में कैद कर लेने के लिए बेकरार दिखा। अर्से बाद गांव पहुंचे धोनी ने भी किसी को निराश नहीं किया और सबके साथ सेल्फी खिंचवाई। धोनी ने ग्रामीणों से फिर से आने का वादा किया।

ग्रामीणों की मानें तो ग्राम देवता और कुलदेवता की पूजा-अर्चना के लिए ही धोनी को यहां आना पड़ा। दरअसल उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में कुलदेवता के पूजन आदि की परंपराओं का निर्वहन आज भी पूरी आस्था के साथ किया जाता है। नई पीढ़ी भले ही पढ़ाई-नौकरी के लिए गांव छोड़ शहर में बस जाए लेकिन ग्राम देवता या ईष्ट देवता के पूजन आदि के लिए यहां आना ही पड़ता है।

 

19 नवंबर को साक्षी का जन्मदिन

आपको बता दें कि 19 नवंबर को साक्षी धोनी का जन्मदिन है। माही अपनी पत्नी का बर्थडे नैनीताल में ही सेलिब्रेट करेंगे। 20 नवंबर को पंतनगर एयरपोर्ट से वह वापस लौट जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *