उत्तराखंड

धामी कैबिनेट विस्तार: क्षेत्रीय और जातीय संतुलन साधने की कोशिश, गढ़वाल-कुमाऊं के बीच बराबरी का संदेश

देहरादून : धामी सरकार ने लंबे इंतजार के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार कर राजनीतिक समीकरणों को साधने की बड़ी कवायद की है। देहरादून स्थित लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पांच विधायकों—मदन कौशिक, खजान दास, प्रदीप बत्रा, भरत चौधरी और राम सिंह कैड़ा—ने मंत्री पद की शपथ ली।

इस विस्तार के साथ ही धामी सरकार ने खाली पड़े सभी मंत्री पद भरते हुए राजनीतिक, क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन साधने का स्पष्ट संकेत दिया है।

गढ़वाल बनाम कुमाऊं: संतुलन की रणनीति
उत्तराखंड की राजनीति में गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्र का संतुलन बेहद अहम माना जाता है। पहले से कैबिनेट में सतपाल महाराज, धन सिंह रावत और सुबोध उनियाल गढ़वाल क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे थे, जबकि रेखा आर्य और सौरभ बहुगुणा कुमाऊं से थे।

अब नए मंत्रियों में:
हरिद्वार (गढ़वाल) से मदन कौशिक और प्रदीप बत्रा
देहरादून (गढ़वाल) से खजान दास
रुद्रप्रयाग (गढ़वाल) से भरत चौधरी
नैनीताल (कुमाऊं) से राम सिंह कैड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *