उत्तराखंड

नहीं रहे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी, लंबे समय से चल रहे थे बीमार 

देहरादून : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी का आज निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर से पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। उनके आवास पर लगातार पिछले कई दिनों राजनेताओं और परिजनों के आने का सिलसिला जारी था।

उत्तराखंड के चौथे मुख्यमंत्री रहे भुवन चंद्र खंडूड़ी को अटल बिहारी वाजपेयी राजनीति में लाए थे। ये 1990 का दौर था। खंडूड़ी सेना से रिटायर हुए थे और दिल्ली का सरकारी घर छोड़कर अपने शहर देहरादून जाने की तैयारी कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *