उत्तराखंड

हरेला पर्व के अवसर पर सिटीजन क्लीन एंड ग्रीन एम्बिएंस सोसाइटी ने मंदिर परिसर में किया पौधारोपण,  पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

देहरादून: हरेला पर्व के पावन अवसर पर सिटीजन क्लीन एंड ग्रीन एम्बिएंस सोसाइटी द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता को समर्पित एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता तथा स्वच्छ एवं हरित समाज के निर्माण का संदेश देना रहा।

अध्यक्ष, सिटीजन क्लीन एंड ग्रीन एम्बिएंस सोसाइटी, आर.के. हांडा के आह्वान पर सभी सदस्यों ने पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर सोसाइटी द्वारा मंदिर गुरुद्वारा ग्राउंड, विंग नं. 4 तथा विंग नं. 6 स्थित राम मंदिर ग्राउंड प्रांगण में पौधारोपण किया गया, जिससे क्षेत्र को हरित एवं स्वच्छ बनाने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर अशोक शर्मा  (नगर कार्यवाह, आरएसएस), अमरनाथ कुमार (संरक्षक, ग्रीन एंड क्लीन सोसाइटी), आलोक आहूजा (सचिव), अमर सिंह मिन्हास(उपाध्यक्ष) सहित अनेक गणमान्य सदस्यों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम में पंडित केवल शुक्ला , गुलशन कक्कड़, कैलाश सहगल , प्रकाश राठौर , रमेश कनौजिया , राजेश बाली जी (कोषाध्यक्ष), उदय दत्ता , दिलीप कुमार , सुरेश शाह , पुलक भंडारी , सुमित भाटिया , रामचंद्र कनौजिया जी, धनपाल नेगी , नरेंद्र नेगी , कैप्टन दुर्लभ सिंह तथा पंडित पूर्णानंद सहित अन्य सदस्यों ने सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित सदस्यों ने हरेला पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी नियमित देखभाल करने तथा स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सतत जिम्मेदारी है।

सिटीजन क्लीन एंड ग्रीन एम्बिएंस सोसाइटी के अध्यक्ष  आर.के. हांडा ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही स्वच्छ, सुंदर एवं हरित समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने सभी नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान से जुड़ने और अधिक से अधिक पौधारोपण करने का आह्वान किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *