पांखू विद्युत सब-स्टेशन के लिए पांच करोड़ मंजूर, मुख्यमंत्री धामी ने कई विकास कार्यों को दी स्वीकृति
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र गंगोलीहाट के अन्तर्गत पांखू में विद्युत सब-स्टेशन का निर्माण हेतु ₹ पांच करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। इसमें प्रथम किस्त में ₹2.00 करोड़ दिए गए हैं।
जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट के ग्राम पंचायत मोत्यूराज में माँ कडॉई मंदिर का सौन्दर्यीकरण हेतु ₹25 लाख तथा जनपद हरिद्वार के विधानसभा क्षेत्र पिरान कलियर के नगर पंचायत पिरान कलियर द्वारा पृथक-पृथक कार्यों हेतु ₹92.63 लाख की धनराशि स्वीकृत किए जाने का मुख्यमंत्री द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया है।
