उत्तराखंड

CJP के ‘चलो संसद’ मार्च पर बवाल, हिरासत में अभिजीत दीपके जंतर-मंतर से संसद तक भारी सुरक्षा

नई दिल्ली:  संसद के मानसून सत्र के पहले दिन कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के ‘चलो संसद’ मार्च को लेकर राजधानी में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। जंतर-मंतर से संसद तक मार्च निकालने की कोशिश कर रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए। CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर और आसपास के क्षेत्र में धारा 163 लागू कर करीब 5000 जवान तैनात किए। प्रदर्शनकारियों को संसद भवन की ओर बढ़ने से रोकने के लिए कई स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प की घटनाएं भी सामने आईं, जबकि कुछ स्थानों पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए।

प्रदर्शन में समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव, आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह और अन्य विपक्षी नेता भी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों के रेल भवन और वायु भवन की ओर बढ़ने पर पुलिस ने उन्हें खदेड़ा। सुरक्षा कारणों से संसदभवन के सभी गेट बंद कर दिए गए और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, मार्च के लिए प्रशासन से कोई आधिकारिक अनुमति नहीं ली गई थी। वहीं CJP ने समर्थकों से शांतिपूर्ण प्रदर्शन बनाए रखने की अपील की। प्रदर्शन के कारण इंडिया गेट मार्ग समेत कई प्रमुख सड़कों पर यातायात प्रभावित रहा और डीएनडी फ्लाईवे पर लंबा जाम लगा।

इस बीच, लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंगमो ने भी मार्च की अगुवाई की। वांगचुक फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में भर्ती हैं और उनका उपवास जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *