उत्तराखंड

कैंट विधानसभा में SIR नोटिसों के समाधान को लेकर कांग्रेस की बैठक

देहरादून : देहरादून की कैंट विधानसभा के विजय पार्क क्षेत्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत जारी नोटिसों के समाधान को लेकर कांग्रेस की बैठक आयोजित की गई। बैठक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर की अध्यक्षता में हुई।

बैठक में बीएलओ, क्षेत्रवासियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने SIR नोटिसों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस दौरान पात्र मतदाताओं को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने, दस्तावेजी प्रक्रिया को सरल बनाने तथा नोटिसों के समयबद्ध निस्तारण को लेकर सुझाव दिए गए।अभिनव थापर ने बताया कि कैंट विधानसभा क्षेत्र में SIR के तहत लगभग 47,711 मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर पहुंचकर प्रभावित मतदाताओं को मार्गदर्शन, दस्तावेजी सहायता और हरसंभव सहयोग देंगे, ताकि कोई भी पात्र मतदाता तकनीकी या प्रक्रियागत कारणों से अपने मताधिकार से वंचित न रहे।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सही और सुरक्षित होना आवश्यक है तथा कांग्रेस पार्टी मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

बैठक में कांग्रेस नेता अमन बत्रा, बीएलओ, क्षेत्रवासी एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। अंत में सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *