उत्तराखंड

दीपेंद्र चौधरी ने उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग के आयुक्त पद की ली शपथ 

देहरादून : मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सचिवालय में दीपेंद्र चौधरी को उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग के आयुक्त पद की शपथ दिलाई।

मुख्य सचिव ने दीपेंद्र चौधरी को नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए अपेक्षा की कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ करेंगे।

उन्होंने कहा कि सेवा का अधिकार अधिनियम का उद्देश्य आम नागरिकों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराना तथा प्रशासन में जवाबदेही और पारदर्शिता सुनिश्चित करना है। इस उद्देश्य को प्रभावी ढंग से लागू करना सभी की जिम्मेदारी है।

शपथ ग्रहण के बाद दीपेंद्र चौधरी ने कहा कि वे आयोग द्वारा सौंपे गए दायित्वों का पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने नागरिकों को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए कार्य करने की बात कही।इस अवसर पर सचिव डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय सहित शासन एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *