जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने ईवीएम वेयर हाउस का त्रैमासिक किया निरीक्षण
पिथौरागढ़ : जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष भटगांई ने ईवीएम वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ किए गए इस निरीक्षण में डबल लोक में रखी हुई मशीनों को देखा गया तथा मशीनों की सुरक्षा हेतु किए गए कार्यों का अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि वेयर हाउस की सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही की संभावना न रहे। उन्होंने कहा कि सुरक्षा कर्मी निर्धारित समयानुसार मुस्तैद रहें और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी भी 24 घंटे रहे। किसी भी अवांछित व्यक्ति का वेयर हाउस में प्रवेश न होवे। जिलाधिकारी ने सभी व्यवस्थाओं को व्यवस्थित पाया।
इस दौरान उपजिलाधिकारी योगेंद्र सिंह सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि समेत अन्य संबंधित रहे।
