उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने मेवरिक जसपाल: वह व्यक्ति जिसने भारतीय निशानेबाजी को बदल दिया” पुस्तक का किया विमोचन 

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में प्रसिद्ध निशानेबाज स्वर्गीय जसपाल राणा के जीवन और उपलब्धियों पर आधारित पुस्तक ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ का विमोचन किया। इस अवसर पर जसपाल राणा की पत्नी रीना राणा, पुत्र युवराज राणा और पुत्री देवांशी राणा ने मुख्यमंत्री से भेंट कर उन्हें पुस्तक भेंट की।

मुख्यमंत्री धामी ने जसपाल राणा की खेल उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने प्रतिभा, मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर भारतीय निशानेबाजी को नई पहचान दिलाई। उनकी उपलब्धियां देश के युवाओं और उभरते खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

उन्होंने कहा कि जसपाल राणा ने निशानेबाजी में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने के साथ ही उत्तराखंड का गौरव भी बढ़ाया। उनका जीवन और खेल सफर युवाओं को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने तथा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता है।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि यह पुस्तक पाठकों, विशेषकर युवा खिलाड़ियों को जसपाल राणा के संघर्ष, अनुभव और उपलब्धियों से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने पुस्तक प्रकाशन के लिए उनके परिवारजनों को शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *