उत्तराखंड

भगवान वाल्मीकि जयंती पर नगर निगम में रक्तदान शिविर, 17 यूनिट रक्त एकत्र

देहरादून : भगवान वाल्मीकि प्रकट उत्सव जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन, नगर निगम शाखा देहरादून की ओर से नगर निगम परिसर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में यूनियन अध्यक्ष सोनू खेरवाल और सचिव धीरज भारती समेत कर्मचारियों ने रक्तदान किया।

शिविर में कुल 17 कर्मचारियों ने रक्तदान कर 17 यूनिट रक्त दिया। वहीं 20 लोगों का हीमोग्लोबिन परीक्षण किया गया। इस तरह कुल 37 लोगों की जांच और रक्तदान प्रक्रिया में सहभागिता रही।

शिविर का आयोजन राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की टीम के सहयोग से किया गया। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि भगवान वाल्मीकि जयंती के अवसर पर रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद का संदेश दिया गया। उन्होंने कर्मचारियों से भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *