Saturday, March 7, 2026
Latest:
उत्तराखंड

विंटर लाइन कार्निवाल शुरू होने से पहले व्यवस्थाएं होंगी दुरुस्त

देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी में 24 से 29 दिसंबर तक आयोजित होने वाले विंटर लाइन कार्निवाल को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कार्निवाल के दौरान देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा अधिकारियों को कार्निवाल में स्थानीय उत्पादों व कलाकारों और स्वयं सहायता समूह की बहनों के स्टॉलों को प्राथमिकता देने तथा कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा यह आयोजन प्रदेश की संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में भी एक अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा मेरा आप सभी से निवेदन है कि विंटर लाइन कार्निवाल में भाग लें और पहाड़ी व्यंजनों, संगीत एवं संस्कृति का आनंद उठाएँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *