Big Breaking: दुआओं का असर-17वें दिन सिलक्यारा टनल में फंसे 41 मजदूर सुरक्षित निकले बाहर, मन रहा जश्न
उत्तरकाशी : उत्तरकाशी सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों की जिंदगी बचाने के लिए बचाव अभियान आज सफल हुआ। उत्तरकाशी टनल हादसे में 17वें दिन बड़ी सफलता मिली है। टनल में फंसे 41 श्रमिकों को सफलतापूर्वक सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। दिवाली से सुरंग में फंसे मजदूरों के आज बाहर निकलने से उत्तरकाशी में दिवाली मन रही हैं। मुख्यमंत्री धामी सबका स्वागत कर रहे हैं। भारत माता की जय के नारे लगे।
मुख्यमंत्री बाहर निकाले गए श्रमिकों से मुलाकात कर रहे हैं। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह तथा श्रमिकों के परिजन भी टनल में मौजूद हैं। मुख्यमंत्री ने श्रमिकों और रेस्क्यू अभियान में जुटे हुए कर्मियों के मनोबल और साहस की जमकर सराहना की। टनल के बाहर निकाले गए श्रमिकों की प्रारंभिक स्वास्थ्य परीक्षण टनल में बने अस्थाई मेडिकल कैंप में की जाएगी।