उत्तराखंड

कांवड़ मेले के बाद हरिद्वार में वृहद स्वच्छता अभियान

हरिद्वार : कांवड़ मेले के सफल समापन के बाद जिला प्रशासन और नगर निगम ने शहर को फिर से स्वच्छ, व्यवस्थित और पर्यावरणीय रूप से सुरक्षित बनाने के लिए बड़े स्तर पर सफाई अभियान चलाया। इस अभियान में शांतिकुंज, पतंजलि सहित कई सामाजिक संगठनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रशासन और जनता के इस संयुक्त प्रयास ने “स्वच्छ हरिद्वार – स्वस्थ हरिद्वार” के संकल्प को मजबूती दी।

चमगादड़ टापू में 8 टन अपशिष्ट हटाया 16 फरवरी को चमगादड़ टापू क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया। सेनेटरी इंस्पेक्टर धीरेन्द्र सेमवाल के नेतृत्व में शांतिकुंज के करीब 200 स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर कांवड़ यात्रियों द्वारा छोड़े गए कचरे को एकत्र किया। यहां से लगभग 8 टन अपशिष्ट उठाकर वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण के लिए भेजा गया।
रोड़ी बेलवाला में 4 टन कचरे का निस्तारण रोड़ी बेलवाला क्षेत्र में मुख्य सेनेटरी इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह के नेतृत्व में पतंजलि के 80 विद्यार्थियों ने सफाई की कमान संभाली। इस दौरान करीब 4 टन कचरा एकत्र किया गया। युवाओं की भागीदारी ने यह संदेश दिया कि स्वच्छता के अभियान में नई पीढ़ी भी पूरी जिम्मेदारी निभा रही है।

नगर निगम ने अभियान में सहयोग देने वाले सभी स्वयंसेवकों, संस्थाओं और अधिकारियों का आभार जताया। प्रशासनिक सक्रियता, सामाजिक संगठनों के समर्थन और आमजन की भागीदारी के इस समन्वय से हरिद्वार तेजी से सामान्य स्वच्छता व्यवस्था की ओर लौट रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *