उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उत्तरांचल प्रेस क्लब सहित अन्य स्थानों पर आयोजित होली मिलन समारोह में किया प्रतिभाग, प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के विभिन्न स्थानों पर आयोजित होली मिलन समारोहों में प्रतिभाग कर प्रदेशवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रंगों का यह पावन त्योहार समाज में सद्भाव, एकता और भाईचारे का संदेश देता है।

मंत्री जोशी ने प्रेमनगर स्थित माँ बधाणगढ़ी पिंडर घाटी समिति द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने फूलों की होली खेलते हुए उपस्थित जनसमूह को पर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि होली आपसी प्रेम, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकजुटता का प्रतीक है। इस दौरान उन्होंने पिंडर घाटी क्षेत्र में आवश्यक स्थानों पर मिलन केंद्र स्थापित किए जाने की घोषणा भी की, ताकि स्थानीय लोगों को सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन हेतु बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

इसके उपरांत मंत्री जोशी ने उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। उन्होंने पत्रकार बंधुओं को होली की शुभकामनाएं देते हुए लोकतंत्र में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की और निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज की मजबूती का आधार बताया।

तत्पश्चात उन्होंने कुर्मांचल परिषद की हाथीबड़कला शाखा द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में भी सहभागिता की। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने कहा कि उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराएं हमारी पहचान हैं और ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने सभी से मिलजुलकर पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *