उत्तराखंड

26वीं श्री नामो नारायण मेमोरियल गुलदाउदी प्रदर्शनी में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किया अवलोकन 

बरेली : कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बरेली स्थित गुलाब राय मोंटेसरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित 26वीं श्री नामो नारायण मेमोरियल गुलदाउदी प्रदर्शनी में सम्मिलित होकर विभिन्न प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा इस दो दिवसीय आयोजन में प्रकृति की सौंदर्यपूर्ण विविधता, सृजनशीलता तथा विद्यार्थियों के उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। स्वर्गीय श्री नामो नारायण अग्रवाल जी की स्मृति में प्रतिवर्ष आयोजित यह कार्यक्रम पुष्प सौंदर्य और पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने का अनुकरणीय प्रयास है।

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने विद्यालय परिवार, प्रबंधक राजेश अग्रवाल (जॉली) जी एवं सभी आयोजकों को इस उत्कृष्ट आयोजन के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *