Saturday, March 7, 2026
Latest:
उत्तराखंडक्राइम

जाखन क्षेत्र में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला, दून पुलिस पर नेता के करीबी को बचाने का आरोप

देहरादून: देहरादून से बड़ी खबर जाखन क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने बाल अधिकार संरक्षण आयोग, उत्तराखंड को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता की मां ने पत्र में लिखा कि उनकी बेटी, जो कक्षा 6 की छात्रा है। जिसकी उम्र लगभग 12-13 वर्ष है। नाबालिग बेटी के साथ भाजपा नेता के परिचित अर्जुन नामक युवक ने दुष्कर्म किया। घटना उस समय घटी जब आरोपी अर्जुन बच्ची के घर आया और उसका मुंह दबाकर ट्यूबवेल के पास ले गया।

आयोग को लिखे पत्र में कहा गया है कि घटना के बाद जब परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, तो पुलिस ने बहाने बनाने शुरू कर दिए। काफी प्रयासों के बाद मामला दर्ज हुआ। लेकिन पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट नहीं दिखाई जा रही और न ही उचित कार्रवाई की जा रही है। पीड़िता की मां का आरोप है कि राजपुर थाने की एसआई भावना ने खाली कागज पर उनके हस्ताक्षर करवाए और कहा कि माफीनामा मिल जाएगा। जिससे मामला समाप्त हो जाएगा। इस तरह से न्याय मिलने के बजाय मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है।

इस घटना पर प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने कहा कि सत्ता के संरक्षण में पल रहे अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए और पीड़िता को न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि दोषियों के विरुद्ध कठोर दंड सुनिश्चित किया जाए। पीड़िता की मां ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से इस प्रकरण पर शीघ्र संज्ञान लेने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *