मुख्यमंत्री धामी व राज्यपाल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ भगवान बदरी विशाल के किये दर्शन
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमित सिंह भी उपस्थित रहे। इस दौरान राष्ट्रपति को भोजपत्र पर बनी बद्रीनाथ मंदिर की प्रतिकृति और स्थानीय उत्पादों की टोकरी भेंट की।