उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने पौड़ी गढ़वाल के नीलकण्ठ में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र टाईप ए की स्थापना का किया अनुमोदन

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड यमकेश्वर के अन्तर्गत ग्राम मौन, नीलकण्ठ में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र टाईप ए की स्थापना हेतु मानकों में शिथिलीकरण किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है। मुख्यमंत्री ने राज्य अतिथि गृह ऑफिसर्स ट्रांजिट हॉस्टल, रेसकोर्स में पूर्व में स्वीकृत कार्यों के अतिरिक्त अन्य कार्य रिनोवेशन/स्ट्रैन्थनिंग के कार्य हेतु ₹295.12 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

मुख्यमंत्री ने जनपद रुद्रप्रयाग की रुद्रप्रयाग शाखा के अन्तर्गत बनियारी जवाहर नगर पेयजल योजना हेतु नलकूप निर्माण एवं तत्संबंधी कार्यों हेतु 308.12 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी ऊधमसिंह नगर की संस्तुति के क्रम में श्रीमती सावित्री कुशवाहा पत्नी स्वर्गीय लक्ष्मी नारायण तथा जिलाधिकारी नैनीताल की संस्तुति के क्रम में  हरीश कुमार अग्रवाल को ₹20,000/- प्रतिमाह लोकतंत्र सेनानी पेंशन अनुमन्य किये जाने हेतु अनुमोदन प्रदान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *