मुख्यमंत्री धामी ने दीपावली के मौके पर दी राज्यपाल समेत पूर्व मुख्यमंत्रियों को बधाई
देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सपरिवार मुलाकात कर दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (से.नि) के आवास पर पहुंचकर दीपावली की शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के आवास पर पहुंचकर दीपावली की शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीपावली के शुभ अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से उनके आवास पर भेंट कर उन्हें शुभकामनाएँ दी।