मुख्यमंत्री धामी ने मध्य प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा के निधन पर किया गहरा दुःख प्रकट
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व राज्यसभा सांसद एवं मध्य प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय प्रभात झा जी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान देने एवं शोक संतप्त परिजनों व समर्थकों को यह कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।