मुख्यमंत्री धामी ने गढ़वाल केन्द्रीय विश्वविद्यालय तथा कुमाऊं विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती वर्ष पर आयोजित ‘स्वर्णिम अमृत संदेश रथ यात्रा’ का किया शुभारम्भ
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैम्प कार्यालय, देहरादून में हेमवती नन्दन बहुगुणा गढ़वाल केन्द्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर गढ़वाल तथा कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के स्थापना के स्वर्ण जयंती वर्ष पर आयोजित ‘स्वर्णिम अमृत संदेश रथ यात्रा’ का शुभारम्भ किया। यूकॉस्ट द्वारा आयोजित “अभिनन्दन एवं पौध भेंट समारोह” में विश्वविद्यालयों की महत्वपूर्ण भूमिका के लिए हार्दिक शुभकामनाएं। यह अत्यंत सराहनीय है कि दोनों विश्वविद्यालय अपने स्वर्ण जयंती वर्ष को इको फ्रेंडली रुप से मना रहे हैं। यह संदेश यात्रा पर्यावरण के प्रति जीवन शैली में बदलाव लाने के साथ ही समाज को संस्कृति, स्थानीय व्यंजन, बोली-भाषा के प्रति भी जागरुकता पैदा करेगी।