मुख्यमंत्री धामी ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि, कहा कारगिल के अमर सैनिकों की वीर गाथा युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए करती है प्रेरित
देहरादून : कारगिल विजय दिवस के अवसर पर गांधी पार्क में आयोजित शौर्य दिवस श्रद्धांजलि समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित शहीदों को श्रद्धांजलि दी। शौर्य दिवस श्रद्धांजलि एवं सम्मान समारोह में शहीदों के परिजन मौजूद रहे। मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सैनिकों, बलिदानियों के आश्रितों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा सैनिकों की मांग पर सीमांत जनपद चमोली के कालेश्वर में ईसीएचएस और विश्राम गृह एवं नैनीताल में सैनिक विश्राम गृह का निर्माण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में देश की सैन्य शक्ति पहले से कहीं अधिक सशक्त और आत्मनिर्भर हुई है। उरी हमले के बाद सर्जिकल स्ट्राइक, पुलवामा के बाद एयर स्ट्राइक और अब ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से यह स्पष्ट संदेश दिया गया है जो भी हमारी बहन-बेटियों का सिंदूर उजाड़ने का प्रयास करेंगे, उनके पूरे वंश मिटा दिए जाएंगे।
उत्तराखंड सरकार भी सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं वीरगति को प्राप्त जवानों के परिजनों के सम्मान और कल्याण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। परमवीर चक्र से अलंकृत सैनिकों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि ₹50 लाख से बढ़ाकर ₹1.50 करोड़ कर दी गई है। यह हमारी सरकार की वीरता के सम्मान में अटूट आस्था का प्रतीक है।