उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी की अपील सावधान और सतर्क रहें, उत्तराखण्ड में मौसम बिभाग ने जारी किया है भारी बारिश का अलर्ट

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि मौसम विभाग द्वारा राज्य के पहाड़ी और कुछ मैदानी क्षेत्रों में अगले 24 घंटे में अत्यधिक वर्षा की संभावना जताई गई है। उन्होंने आमजन से अनुरोध किया है कि सतर्क रहें, अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पालन करें।

मुख्यमंत्री ने कल आयोजित PCS परीक्षा के दृष्टिगत विशेष रूप से परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए समय से पहले अपने परीक्षा केंद्र के लिए प्रस्थान करें। आपकी सुरक्षा और परीक्षा दोनों हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं। राज्य सरकार स्थिति पर नज़र बनाए हुए है और स्थानीय प्रशासन को हर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *