उत्तराखंड

पंतनगर के जंगल में मिली लाश की हुई शिनाख्त, पुलिस मौत की वजह जानने में जुटी, हत्या की आशंका

रुद्रपुर: उधम सिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र में बीते दिनों जंगल में मिली लाश की शिनाख्त हो गई है. मृतक की शिनाख्त पिथौरागढ़ निवासी भूपेंद्र सिंह के रूप में हुई है. भूपेंद्र दिल्ली में रिटायर्ड अधिकारी के घर पर काम करता था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. भूपेंद्र की शिनाख्त उसकी बहन ने की है.

बता दें कि बीते सोमवार को टांडा रेंज के जंगलों में वन विभाग की टीम को एक युवक की लाश मिली थी. वन विभाग की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को कब्जे में लिया. प्रथम दृष्यता पुलिस को ये मामला हत्या का लग रहा था. हालांकि सोमवार को पुलिस मृतक का शिनाख्त नहीं कर पाई थी. वहीं मंगलवार को मृतक की बहन ने लाश की शिनाख्त की है.

बहन ने बताया कि रविवार को भूपेंद्र दिल्ली से हल्द्वानी आया था. पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है. पुलिस के अनुसार मामले के खुलासे के लिए टीम हल्द्वानी सहित अन्य स्थानों पर सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है.

एसपी सीटी उत्तम सिंह चौहान ने बताया कि मृतक की पहचान भूपेंद्र सिंह उर्फ बॉबी निवासी नाचनी पिथौरागढ़ के रूप में हुई है, मृतक की बहन ने शिनाख्त की है. सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *