उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की चपेट में आई स्कूटी, 3 युवकों की मौत
देहरादून : उत्तराखंड के देहरादून जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया है। जहां, विकासनगर में अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
तीन लोगों की चली गई जान
यह पूरा मामला जिले के सेलाकुई के विध्वंसक क्षेत्र का है। जहां, विकासनगर के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि स्कूटी चला रहे सूरज की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मुकेश और अनिल गंभीर रूप से घायल हो गए। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया।
