विश्व पर्यावरण दिवस पर ब्रह्मपुरी वार्ड 74 सतीश कश्यप ने सूर्य मंदिर छठ पार्क में अध्यक्ष विजय महतो एवं कार्यकर्ताओं के साथ किया वृक्षारोपण
देहरादून : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ब्रह्मपुरी वार्ड 74 सतीश कश्यप ने सूर्य मंदिर छठ पार्क में छठ पार्क समिति के अध्यक्ष विजय महतो एवं कार्यकर्ताओं के साथ वृक्षारोपण किया। उसके पश्चात गुरु रामदास पब्लिक स्कूल (GRD) में भी वहां के प्रिंसिपल और मैनेजमेंट के साथ वृक्ष लगाए। पटेल नगर बाजार चौकी के बाहर भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जी के अंबेडकर पार्क में भी वृक्षारोपण किया।
छठ पार्क समिति के अध्यक्ष विजय महत्व नाशक्ति केंद्र संयोजक नाथीराम धीमान, नरेश यादव, गौरव कोटी की सर्विस कन्या हरि किशोर, विपिन कंबोजी, विपिन कुमार, सुरेश कुमार गणेश ,बाजार चौकी इंचार्ज प्रमोद शाह ,अम्बेडकर पार्क समिति की कुंता देवी,संदीप कुमार ,सहदेव प्रसाद , BLO में नीरज यादव ,नीरा कंडारी ,सुनीता पाल,अंजलि यादव,संजू कंडारी,नागेश्वरी भी मौजूद रहे । पर्यावरण को बचाना हम सब का उद्देश्य होना चाहिए। पर्यावरण बचेगा तो हम बचेंगे। आओ मिलकर पेड़ लगाए और पृथ्वी को बचाएं।