उत्तराखंड

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, 65 लोगों को हेली रेस्क्यू कर लाया जा चुका मातली, लोगों ने रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए सरकार का किया आभार व्यक्त 

उत्तरकाशी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी में आपदा प्रभावित क्षेत्रों से रेस्क्यू कर लाए गए लोगों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री धामी ने कहा आज प्रातः काल से अब तक 65 से अधिक लोगों को हेली रेस्क्यू कर मातली, उत्तरकाशी लाया जा चुका है। इस दौरान लोगों ने रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए सरकार का आभार भी व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा हमारी सरकार आपदा क्षेत्रों में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी हर संभव सहायता उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया है। प्रभावित क्षेत्रों में हवाई सेवा के माध्यम से आवश्यक सामग्री पहुंचाई जा रही है। बंद सड़कों को खोलने का कार्य भी निरंतर जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *