उत्तराखंड

ग्रामीण महिलाओं को मिला विकास का टूलकिट, सरकार ने दिया आत्मनिर्भरता का भरोसा

देहरादून : ग्रामीण विकास विभाग की ग्रामोत्थान परियोजना (रीप) के तहत ग्रामीण आजीविका को मजबूती मिली है।  आयोजित कार्यक्रम में ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने 42 पशु सखी एवं ए-हेल्प वर्कर को स्मार्ट मोबाइल फोन तथा 1575 ग्रामीण महिलाओं को कृषि सहायक एवं श्रम न्यूनीकरण उपकरण वितरित किए।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार कृषि और पशुपालन से जुड़े लोगों को जमीनी स्तर पर सशक्त बना रही है। श्रम न्यूनीकरण उपकरणों से महिलाओं का कार्यभार घटेगा, समय की बचत होगी और आय में वृद्धि होगी। वहीं पशु सखियों को मिले स्मार्ट मोबाइल से पशुपालकों को 24 घंटे बेहतर पशुधन स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
रीप परियोजना के तहत देहरादून और हरिद्वार की चयनित पशु सखियों को प्रशिक्षण के बाद स्मार्ट मोबाइल दिए गए। साथ ही देहरादून जनपद के ग्राम संगठनों से जुड़ी महिलाओं को कुदाल, खुरपी, स्प्रिंकलर सिस्टम और स्प्रेयर जैसे कृषि यंत्र उपलब्ध कराए गए।

अपर सचिव ग्राम्य विकास झरना कमठान ने कहा कि रीप परियोजना ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ पलायन रोकने में भी सहायक सिद्ध हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *