तीर्थयात्रियों की संख्या में हो रही बढ़ोतरी, अन्य मंदिरों में भी दर्शन को पहुंच रहे श्रद्धालु
देहरादून : बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा, चारधाम यात्रा में देश दुनिया से आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। इस बार तीर्थयात्री चारधामों के दर्शन करने के साथ बीकेटीसी के अधीन अन्य मंदिरों में भी दर्शन के लिए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार व मंदिर समिति की ओर से श्रद्धालुओं को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है।
बदरीनाथ धाम में यात्रा व्यवस्थाओंं का निरीक्षण करने के बाद बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा, कुछ लोग धामों में तीर्थयात्रियों की संख्या घटने का झूठा प्रचार कर रहे हैं। जबकि चारधामों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी कह चुके हैं कि उत्तराखंड में तीर्थाटन का दायरा बढ़ रहा है। द्विवेदी ने बताया कि 21 जून तक बदरीनाथ धाम की यात्रा के लिए 13.61 लाख व केदारनाथ के लिए 14.68 लाख ऑनलाइन पंजीकरण हो चुके हैं। पंजीकरण की तुलना में रिकार्ड 21.46 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने बदरी-केदार के दर्शन किए हैं।
