उत्तराखंड

देहरादून समेत चार जिलों में आज भी बारिश का यलो अलर्ट जारी 

देहरादून: उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है.देहरादून मौसम विभाग ने उत्तराखंड के देहरादून, टिहरी, चंपावत व बागेश्वर जनपदों के अधिकांश स्थानों व शेष जनपदों के अनेक स्थानों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. देहरादून मौसम विभाग ने राज्य के देहरादून, बागेश्वर व चंपावत जनपदों में कहीं-कहीं भार बारिश गरज व चमक के साथ होने का अंदेशा जताया गया है.

देहरादून मौसम विभाग ने राज्य के देहरादून, बागेश्वर व चंपावत जनपदों में कहीं-कहीं भार बारिश गरज व चमक के साथ होने का अंदेशा जताया गया है. राज्य के शेष पर्वतीय जिलों जनपदों में कहीं-कहीं गरज और चमक के साथ तेज बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है.

मौसम विभाग ने भारी बारिश को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. साथ ही लोगों को सतर्क रहने की अपील की है.देहरादून में आंशिक रूप से लेकर आमतौर पर बादल छाए रहेंगे. हल्की से मध्यम बारिश गरज व चमक के साथ एक से दो दौर होने की संभावना है. कुछ क्षेत्रों में तीव्र बारिश हो सकती है. अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमशः 33°C व 24°C के लगभग रहने की संभावना है.

चमोली जनपद में बीती देर रात से हो रही मूसलाधार बारिश से बदरीनाथ हाईवे कई जगह बाधित हो गया. वहीं बारिश होने से चार धाम यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं को भी खासा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. भारी बारिश से नदी-नालों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. वहीं चमोली में उमटा में पहाड़ी से मलबा आने के कारण मार्ग बंद हो गया है. मार्ग के दोनों ओर वाहनों की कतारें लगी हुई हैं. वहीं होटल में रह रहे लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *