उत्तराखंड

देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर मौत का तांडव, भीषण टक्कर के बाद पांच गाड़ियां आग, जिंदा जली महिला

देहरादून : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बीते दिन आठ मार्च जब पूरा देश वर्ल्ड कप मुकाबला देख रहा था। उस दौरान उत्तराखंड में एक भीषण हादसा हो गया। रविवार देर रात 21.18 बजे देहरादून-हरिद्वार मार्ग पर रायवाला क्षेत्र में मोतीचूर फ्लाईओवर के ऊपर भीषण सड़क हादसा( Haridwar News) हो गया।

बस-ट्रैक्टर ट्रॉली की जोरदार टक्कर के बाद पीछे से आ रही स्कॉर्पियो कार में आग लग गई। देखते ही देखते औऱ भी वाहन इसकी चपेट में आ गए। इस हादसे में जहां एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। तो वहीं 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

बस-ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर के बाद 5 गाड़ियों में आग, Dehradun Haridwar Highway Accident

मिली जानकारी के अनुसार बीती रात होटल गोडविन के सामने मोतीचूर फ्लाई ओवर के ऊपर रायवाला से हरिद्वार की तरफ उत्तराखंड रोडवेज की बस जा रही थी। इसी दौरान उसकी टक्कर स्वराज-735 ट्रैक्टर ट्रॉली से हो गई। इसी बीच पीछे से आ रही स्कॉर्पियों भी दर्घटनाग्रस्त वाहनों से टकरा गई। जिसके चलते उसमें भी आग लग गई। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो के सीएनजी सिलेंडर ब्लास्ट हुआ। जिसकी वजह से कार में आग लग गई। इसी के कारण अन्य वाहन भी आग की चपेट में आ गए।

इस हादसे में एक 30 साल की महिला कुसुम की मौके पर ही मौत हो गई। तो वहीं 15 लोग घायल बताए जा रहे है। सुचना मिलते ही पुलिस व दमकल कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद वाहनों में लगी आग को काबू किया गया। घायलों को भी अस्पताल भेजा गया। बताते चलें कि सभी व्यक्ति अपनी ट्रक्टर ट्राली मे झंडा मेला देहरादून से अपने घर वापस बिजनौर जा रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *