उत्तराखंड

चंद्रबनी वार्ड में वन अधिनियम की धारा-4 समाप्त कर मालिकाना हक देने की मांग

देहरादून : नगर निगम देहरादून के चंद्रबनी वार्ड के निवासियों ने भारतीय वन अधिनियम की धारा-4 समाप्त करने और वर्षों से क्षेत्र में रह रहे परिवारों को उनकी भूमि एवं मकानों का मालिकाना हक देने की मांग को लेकर पूर्व पार्षद सुखवीर सिंह बुटोला ने नेतृत्व में प्रदर्शन किया बाद में राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा।

ज्ञापन में कहा गया है कि चंद्रबनी वार्ड में हजारों परिवार लंबे समय से निवास कर रहे हैं, लेकिन भारतीय वन अधिनियम की धारा-4 लागू होने के कारण उन्हें अपने घरों और भूमि पर मालिकाना हक नहीं मिल पा रहा है। इसके चलते लोगों को कानूनी और सामाजिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया कि वन विभाग के कुछ अधिकारियों द्वारा भी उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान और प्रताड़ित किया जा रहा है। इससे स्थानीय लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि चंद्रबनी वार्ड में लागू धारा-4 समाप्त करने के लिए नियमानुसार कार्रवाई की जाए और पात्र परिवारों को उनकी भूमि एवं मकानों का मालिकाना हक दिया जाए। साथ ही वन विभाग के अधिकारियों के खिलाफ मिल रही शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराई जाए और क्षेत्रवासियों का उत्पीड़न रोका जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *