उत्तराखंड

मदननेगी में खुलेगा नया केंद्रीय विद्यालय

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद टिहरी गढ़वाल के मदननेगी में नए केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को मंजूरी मिलने पर केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है।

केन्द्रीय विद्यालय द्वारा मदननेगी, टिहरी गढ़वाल में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को स्वीकृति प्रदान की गई है। यह विद्यालय सिविल सेक्टर के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026–27 से प्रारंभ किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय खुलने से मदननेगी तथा आसपास के क्षेत्रों के नौनिहालों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिलेगा। इससे क्षेत्र में शैक्षिक ढांचे को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने बताया कि विद्यालय का संचालन प्रारंभिक चरण में कक्षा 1 से 5 तक किया जाएगा, जिसमें प्रत्येक कक्षा में एक-एक सेक्शन होगा। आवश्यकता और स्वीकृति के अनुसार आगामी वर्षों में इसे क्रमिक रूप से विस्तारित किया जाएगा। साथ ही सभी आवश्यक औपचारिकताओं के पूर्ण होने के 30 दिनों के भीतर प्रवेश प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी जाएगी।

गौरतलब है कि भारत सरकार की पूर्व स्वीकृति के तहत देशभर में 85 नए केंद्रीय विद्यालय खोले जाने हैं, जिनमें मदननेगी, टिहरी गढ़वाल का यह विद्यालय भी शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *