उत्तराखंड

रुद्रपुर ग्राम अनादखेड़ा में अखंड नाम कीर्तन में विधायक शिव अरोरा ने की शिरकत 

रुद्रपुर : रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अनादखेड़ा में आयोजित अखंड नाम कीर्तन में विधायक शिव अरोरा ने शिरकत की। उन्होंने राधा गोविंद के चरणों में नमन कर समस्त क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।

विधायक शिव अरोरा ने कहा कि अखंड नाम कीर्तन का श्रवण मात्र से आत्मिक सुख और मन को शांति की अनुभूति होती है। बंगाली समाज में यह एक पवित्र पर्व के रूप में मनाया जाता है, जिसमें सभी सपरिवार श्रद्धा भाव से शामिल होकर कृष्ण नाम की भक्ति में लीन नजर आते हैं। रुद्रपुर व आसपास के क्षेत्रों में अखंड नाम कीर्तन को बहुत मान्यता प्राप्त है। यह ईश्वर से जुड़ने का सार्थक माध्यम है।

उन्होंने बताया कि अनादखेड़ा क्षेत्र में उनके द्वारा भंडारा व कीर्तन के लिए सामुदायिक भवन निर्माण का कार्य किया गया है। साथ ही सड़क निर्माण और मंदिर सौंदर्यीकरण को प्राथमिकता पर पूरा किया गया, जिससे धार्मिक स्थल आकर्षक व भव्य रूप में नजर आ रहे हैं।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुदर्शन विश्वास, प्रधान राजकुमार चौधरी, सांसद प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर, लक्ष्मण समदार, मन्नू चौधरी, दयाल सिकदार, मनोज मिस्त्री, नरेश तपाली, मनोज कुमार, प्रतिश बाला, इंद्रपाल सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *