उत्तराखंड

प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर पहुंचे केदारनाथ धाम , दर्शन कर लिया बाबा का आशीर्वाद

देहरादून : प्रसिद्ध गायक कैलाश खैर ने केदारनाथ धाम पहुंचकर पूजा अर्चना की। मंदिर के दिव्य वातावरण और हिमालय की वादियों के बीच भक्ति में सराबोर नजर आए कैलाश खैर ने केदारपुरी में श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं को देखकर राज्य सरकार की सराहना की।

उन्होंने प्रतिकूल मौसम और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद धरातल पर डटे सुरक्षाकर्मियों और अधिकारियों के जज्बे को सलाम किया अपनी यात्रा के दौरान कैलाश खैर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रशासन और पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली देवतुल्य है, जिसके कारण तीर्थयात्री सुगमता से दर्शन कर पा रहे हैं कैलाश खैर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी ने सनातन का बेड़ा उठाया है। उनके नेतृत्व में हमारे तीर्थ स्थलों व पीठों का पुनरुद्धार और पुनरुत्थान हो रहा है।

उन्होंने कहा आज जन-जन में महादेव का जागरण हो रहा है कैलाश खैर ने रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन का भी आभार व्यक्त किया गायक कैलाश खैर ने कहा कि इस समय वो केदारनाथ यात्रा में हैं। उन्होंने केदारनाथ ड्यूटी में तैनात अधिकारियों ,पुलिस प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि यहां सभी का व्यवहार भी देवतुल्य है। केदारनाथ जैसे कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में सभी लोग सजग होकर डटे हुए हैं। बाबा केदार के दरबार में हर पल पूरे विश्व के कल्याण के लिए प्रार्थनाएँ हो रही हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *