उत्तराखंड

भिकियासैंण के पास दर्दनाक सड़क हादसा,  तीन की मौत

अल्मोड़ा: जिले के भिकियासैंण तहसील क्षेत्र में आज गुरुवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. हादसा रापड़–गंगोड़ा–चमड़खान मोटर मार्ग पर हुआ. यहां एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी. दुर्घटना की सूचना मिलते ही SDRF और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया.

भिकियासैंण के पास खाई में गिरी कार

मिली जानकारी के अनुसार कार संख्या UK04 T 6683 सुबह करीब साढ़े चार बजे दुर्घटनाग्रस्त हुई. बताया जा रहा है कि वाहन में तीन लोग सवार थे, जो नौघरिया (सिनौड़ा) क्षेत्र से जागर कार्यक्रम में शामिल होकर वापस चमड़खान (तहसील रानीखेत) लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क से नीचे जा गिरी.

कार खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत

दुर्घटना की सूचना मिलते ही तहसील मुख्यालय भिकियासैंण से तहसीलदार बर्खा जलाल के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम तथा SDRF की टीम मौके पर पहुंची. SDRF टीम ने कठिन परिस्थितियों में रेस्क्यू अभियान चलाकर वाहन में फंसे तीनों लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *