उत्तराखंड

एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करों के विरुद्ध जारी है दून पुलिस का एक्शन

देहरादून : वर्तमान में सम्पूर्ण राज्य में चल रहे *”ऑपरेशन प्रहार”* के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र सिंह डोभाल द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार सघन चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में कोतवाली डोईवाला पर गठित पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत दिनांक: 06/05/2026 को टौंगिया तिराहा, दूधली रोड, डोईवाला पर की जा रही चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर 01 अभियुक्त काकू उर्फ जॉन पुत्र कुलवंत सिंह निवासी केशवपुरी बस्ती कोतवाली डोईवाला देहरादून उम्र-36 वर्ष को 7.28 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली डोईवाला पर मु0अ0सं0- 141/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह स्वंय भी नशे का आदी है तथा स्थानीय नशेडियों से कम दामों में थोडी-थोडी स्मैक खरीदता है, जिसे वो अन्य नशेडियों को महंगे दामों में बेचकर उससे होने वाले मुनाफे से अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति करता है। पूछताछ के दौरान अभियुक्त का पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी व अन्य आपराधिक घटनाओं अभियोगों जेल जाना प्रकाश में आया है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*

काकू उर्फ जॉन पुत्र कुलवंत सिंह निवासी केशवपुरी बस्ती, कोतवाली डोईवाला, देहरादून, उम्र-36 वर्ष

*बरामदगी:* 7.28 अवैध स्मैक (अनुमानित मूल्य 02 लाख रू0 से अधिक)

*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास*

01- मु0अ0सं0-177/21 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट, कोतवाली डोईवाला
02- मु0अ0सं0-304/23 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट, कोतवाली डोईवाला
03- मु0अ0सं0-141/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट, कोतवाली डोईवाला

*पुलिस टीम :-*

01- उ0नि0 राजनारायण व्यास
02- हे0का0 सुधीर सैनी
03- का0 वीर सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *