उत्तराखंड

बंधक बनाकर नाबालिग का वीडियो वायरल करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

चम्पावत : थाना चम्पावत क्षेत्र में नाबालिग बालिका को बंधक बनाकर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने तथा सुनियोजित साजिश के तहत निर्दोष लोगों को झूठे मुकदमे में फंसाने के प्रयास के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार वादी राम सिंह रावत की तहरीर के आधार पर कमल सिंह रावत, अर्जिता राय एवं आनन्द सिंह मेहरा के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं तथा POCSO Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान मामले में धारा 16/17 पॉक्सो एक्ट की भी बढ़ोतरी की गई।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कमल सिंह रावत और अर्जिता राय को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। तीसरे आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई जारी है।
रेखा यादव ने कहा कि कानून का दुरुपयोग कर समाज में भ्रम फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रत्येक मामले की निष्पक्ष एवं वैज्ञानिक जांच कर रही है और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *